पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को भारत से मिली शिकस्त और रोहित शर्मा बने नए सिक्सर किंग

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले वनडे में 17 रन से जीत हासिल करते हुए मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को भारत के धुआंदार बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। बीते दिन रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मैच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है।

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को भारत से मिली शिकस्त और रोहित शर्मा बने नए सिक्सर किंग

इस मैच में 3 छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब रोहित 277 वनडे मैचों की 269 पारियों में 352 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। अफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज थे।

इस मैच में रोहित ने टॉस हारने के बाद भारत के लिए पारी की शुरुआत की और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस धुआंदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को पछाड़ कर यह रिकार्ड अपने कहते में कर लिया। रांची में हुए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 57 रनों का योगदान दिया। इस पारी के दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 111.76 का रहा। उन्होंने कोहली के साथ खेलते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया उनके लगाए छक्कों ने उन्हें किंग बना दिया।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
352 – रोहित शर्मा (भारत)
351 – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
331 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
270 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
229 – एमएस धोनी (भारत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *