ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने ‘शैतानी मक्खी’ की खोज की

कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मक्खी की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम उन्होंने ‘लूसिफ़र’ रखा है। वैज्ञानिकों ने एक शो से प्रेरित होकर इस मधुमक्खी का नाम लूसिफर रखा है।

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 'शैतानी मक्खी' की खोज की

दुनिया में पहले से ही अनगिनत ज़हरीले और खतरनाक कीड़े मौजूद हैं, और अब वैज्ञानिकों ने एक ‘शैतानी मक्खी’ (Devil Fly) की खोज की है। इसका वैज्ञानिक नाम Megachile(Hackerapis)Lucifer है। इसकी खोज 2019 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता किट प्रेंडरगैस्ट ने इसे सबसे पहले देखा था

शोध प्रमुख किट प्रेंडरगैस्ट ने 2019 में एक गंभीर रूप से लुप्तप्राय जंगली फूल का सर्वेक्षण करते समय इस मक्खी की खोज की, जिसके अनोखे रूप ने उनका ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा कि मादा मक्खी के चेहरे पर अद्भुत छोटे सींग थे।

नेटफ्लिक्स शो ‘लूसिफ़र’ की प्रशंसक किट प्रेंडरगैस्ट ने कहा कि ‘लूसिफ़र’ नाम इस मक्खी के लिए बिल्कुल सही था क्योंकि इसमें शैतानी विशेषताएँ हैं। उन्होंने कहा कि यह नई खोज दर्शाती है कि हमें पृथ्वी पर जीवन के बारे में अभी और भी बहुत कुछ खोजना है।

 प्रेंडगैस्ट ने कहा कि मधुमक्खी का डीएनए टेस्ट भी करवाया गया। जांच में खुलासा हुआ है कि वैज्ञानिकों ने अभी तक जितनी भी मधुमक्खियां खोजी हैं, उनमें से किसी भी मधुमक्खी से इसका डेटा मैच नहीं कर रहा है, जो एक नई खोज है। किट प्रेंडरगैस्ट ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस खोज से उन अज्ञात मधुमक्खी प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी जो उन क्षेत्रों में मौजूद हो सकती हैं जहाँ खनन एक खतरा है।

उन्होंने कहा कि कई खनन कंपनियां अभी भी स्थानीय मधुमक्खियों का सर्वेक्षण नहीं करती हैं, इसलिए हम कई मधुमक्खी प्रजातियों से वंचित रह सकते हैं, जिनमें वे भी शामिल हैं जो लुप्तप्राय पौधों की रक्षा करने और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *