बॉलीवुड फ़िल्मों दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में अपने शानदार अभिनय से लोकप्रियता पाने वाली पूर्व अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने 2019 में शोबिज़ को अलविदा कह दिया था। ज़ायरा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, एक में वह निकाहनामा पर हस्ताक्षर कर रही हैं।
दूसरी तस्वीर में, वह लाल रंग का शादी का जोड़ा पहने नज़र आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क़ुबूल है”।
याद रहे कि ज़ायरा वसीम ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फ़िल्म दंगल (2016) से की थी, जिसमें उन्होंने युवा गीता फोगट की भूमिका निभाई थी। बाद में, वह सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज़ पिंक में भी नज़र आईं।
जायरा वसीम बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। उन्हें साल 2015 में आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम करने का मौका मिला। डेब्यू फिल्म के समय उनकी उम्र केवल 16 साल थीं। इसके बाद जायरा वसीम द सीक्रेट सुपरस्टार में भी लीड रोल में ही दिखाई दीं। साल 2019 में जायरा वसीम द स्काय इस पिंक नाम की मूवी में नजर आईं। जायरा वसीम ने साल 2019 में एक्टिंग को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था।
शादी की तस्वीरों में इस जोड़े का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ज़ायरा की इस पोस्ट को खूब प्यार मिल रहा है. उनके प्रशंसकों और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएँ और दुआएँ व्यक्त की हैं, जबकि ज़ायरा की पोस्ट को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।











