एक नए टॉक शो का लॉन्च प्राइम वीडियो इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इस शो की मेजबानी की ज़िम्मेदारी बॉलीवुड की दो दिग्गज हसीनाएं काजोल और ट्विंकल खन्ना निभाने वाली हैं। इस शो का निर्माण बनिजेय एशिया द्वारा किया जा रहा है और यह जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ प्राइम वीडियो का पोस्टर जारी करते हुए इस शो का एलान किया गया है। प्राइम वीडियो इंडिया ने बीते दिन यानी 22 जुलाई को अपने इस नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ऑफिशियल का एलान किया है। काजोल और ट्विंकल खन्ना की मेजबानी वाला यह शो अपने आप में बेहद बदले अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेगा।
शो के हवाले से मेकर्स ने संकेत दिया है कि मेहमानों की सूची सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट इवेंट्स को भी मात देने वाली होगी। शो का पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- ‘उनके पास चाय है और इसे बहुत मिस किया जा रहा है। टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल जल्द आ रहा है।’ बॉलीवुड के कई बड़े नाम के साथ मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां इस टॉक शो में शामिल होंगी।
असल ज़िंदगी में भी बेहद करीबी दोस्त रहीं काजोल और ट्विंकल सोशल इश्यूज पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। इस टॉक शोज में कोई भी सवाल बैन नहीं होगा और हर बातचीत पूरी तरह अनफिल्टर्ड होगी। मेकर्स जल्द ही इस शो की प्रीमियर की तारीख का खुलासा करेंगे। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि काजोल और ट्विंकल का शो कुछ नया ट्रेंड सेट करेगा या ट्रेंड को फॉलो करेगा।
इस टॉक शो का निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया जा रहा है। ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो के दौरान नब्बे के दशक की ये दो हसीनाएं बिंदास पैर्टन के साथ कमेंट्री को ज़रिए दर्शकों को बांधेंगी। यह जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।













