कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड से सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की

कांग्रेस अध्यक्ष भोजनावकाश के बाद सदन में आये। सदन में सदस्यों को राज्यवार शपथ दिलाई जा रही है। गांधी को केरल से निर्वाचित हुए सदस्यों के साथ क्रमवार शपथ दिलायी गयी।

dhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे लिखा कि वायनाड, केरल का प्रतिनिधित्व करते हुए, मैं आज दोपहर अपनी शपथ लेकर संसद में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगा। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और निष्ठा रखूंगा।

राहुल गांधी अपने चिरपरिचित परिधान सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर सदन आये थे। वह सदन में अंग्रिम पंक्ति में अपनी मां एवं रायबरेली से पुन: निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे।

शपथ लेने के लिए जब गांधी का नाम पुकारा गया तो सोनिया सहित कांग्रेस नेताओं एवं सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। सोलहवीं लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के लिए निर्धारित पहली पंक्ति में नहीं बैठकर दूसरी पंक्ति में बैठते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *