समोसे-कचौरी, अप्पे के साथ चटनी जरुर बनाते है। चटनी के बिना इनका स्वाद अधूरा होता है। अगर चटनी एकदम टेस्टी हो तो नाश्ते का मजा ही कुछ और होता है। इतना ही नहीं सुबह के नाश्ते में चटनी का सेवन करना शरीर के लिए भी फायदेमंद है। चटनी के सेवन से शरीर में होने वाली कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। यहां पर कुछ चटनियों के औषधीय गुण बताए हैं….
विटामिन सी के लिए खट्टी चीजों का सेवन करना होता है और विटामिन का सबसे अच्छा स्त्रोत आवंला होता है। आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटमिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी तरह की समस्याओं से बचाते हैं। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
टमाटर में विटमिन सी, लाइकोपीन, पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।
सर्दी के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े के साथ धनिए की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। धनिए की चटनी खाने से डायबिटीज की समस्या कम होती है। इसमें विटमिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्या, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।
करी पत्ते की चटनी में आयरन व फॉलिक ऐसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटमिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।
लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक ऐंटिबायोटिक, ऐंटि-फंगल और ऐंटि बैक्टीरियल हर्ब है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है। इसी तरह पुदीना की चटनी में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।