नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की गयी ताबड़तोड़ गोलीबारी में सेना के चार जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गए.
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के पुंछ और राजौरी जिले में पाक की तरफ से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया और जबरदस्त गोलीबारी की गयी.
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।’
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की. पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में चार जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया. सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
इससे पहले रविवार को ही पुंछ जिले में पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 15 वर्ष की एक किशोरी और एक जवान घालय हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगती अग्रिम चौकियों और गांव को निशाना बनाया था. इस साल अबतक पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में नौ सुरक्षा बलों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 अन्य घायल हो गए हैं.
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भिंबर गली सेक्टर में एलओसी पर सीज फायर का उल्लंघन किया है। बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह 11 बजे पुंछ जिले में सीज फायर का उल्लंघन किया था।